अकील अख्तर की मौत का रहस्य , SIT ने पूर्व डीजीपी मुस्तफा के कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया…..?

AKIL-FILE-IMAGE-WITH-FAMILY-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की  मौत का रहस्य को सुलझाने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उनके घरेलू नौकरों और सुरक्षा कर्मियों को जांच में पूछताछ के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों की कुल संख्या 5  हैं। बता दें कि ये वे कर्मचारी हैं जो घटना वाले दिन, यानी 16 अक्टूबर को सेक्टर-4 स्थित कोठी नंबर 25 पर मौजूद थे। पुलिस इन लोगों को जांच में शामिल करके यह जानने का प्रयास करेगी कि उस दिन क्या-क्या घटनाक्रम हुआ था। सुबह से लेकर रात साढ़े 9 बजे तक का पूरा ब्योरा इनसे लिया जाएगा।


…इस दिन हुई थी अकील की मौत


16 अक्टूबर को रात साढ़े 9 बजे अकील अख्तर को जब सरकारी अस्पताल में लाया गया था । वहां के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उस दिन मोहम्मद मुस्तफा के अलावा उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना, बेटी और पुत्रवधू भी घर पर मौजूद थे। दरअसल, SIT यह चाहते है कि परिवार से पहले उनके कर्मचारियों से पूछताछ की जाए, ताकि, उनसे कोई मौत से जुड़ा कोई ठोस सबूत हो सकें। हालांकि, इससे पहले मुस्तफा फैमिली को 23 अक्टूबर को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया था, लेकिन तब वे जांच में शामिल नहीं हुए थे। तब पूर्व DGP ने तर्क दिया था कि उन्हें मालूम है कि केस CBI को ही जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes