वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

चंडीगढ़ में जिला अदालत की ID का गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपए को ठगी कर ली गई। इसका पता तब चला, जब कुछ चालान सामने आए, जिनका ऑनलाइन निपटान तो दिखाई दे रहा था। लेकिन कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। कोर्ट के डिस्पोजल रजिस्टर में भी इनकी कोई एंट्री नहीं मिली।
इसके बाद ऑनलाइन निपटाए गए और चालान की डिटेल खंगाली गई तो संख्या बढ़ती चली गई। मामला चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) सचिन यादव के संज्ञान में लाया गया। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने इसे गंभीर मामला मानते हुए चंडीगढ पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए सेक्टर 36 के थाना में FIR दर्ज की है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि यदि इस केस में कोर्ट के किसी कर्मचारी पर शक हुआ तो उसे पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

