वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
अभी-अभी पंजाब से बहुत बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार ने करीब 112 दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया हैं। इस बात की पुष्टि, राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने की। बताया जा रहा है कि इन दवाओं को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने इन्हें पूर्ण तौर पर घटिया दवा घोषित किया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
जानिए, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किए बयान में कहां
स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने लिखित आदेश में साफ किया है कि सूची में दवाओं का किसी भी मरीज पर इस्तेमाल नहीं किया जाए, अगर इनमें से कोई भी दवा किसी भी दवा की दुकान पर बेची जा रही है, तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। आपका स्वास्थ्य पंजाब सरकार की प्राथमिकता है।
जानिए, किन-किन संक्रमण के लिए होता है इन दवाओं का इस्तेमाल
इन दवाओं का उपयोग दिल, कैंसर, मधुमेह, हाई बीपी, दमा, संक्रमण, दर्द, सूजन, एनीमिया और मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है। कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने 8 दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। इनमें कोल्ड्रिफ कफ सिरप भी शामिल था, जिसके इस्तेमाल से मध्यप्रदेश में 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी।
जांच में आया था सामने सच
सितंबर 2025 में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर की केंद्रीय और राज्य स्तरीय लैब्स में 52 दवाएं केंद्र और 60 दवाएं राज्यों के स्तर पर मानकों पर खरी नहीं उतरीं। सबसे अधिक 49 दवाएं हिमाचल प्रदेश, 16 गुजरात, 12 उत्तराखंड, 11 पंजाब, 6 मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से संबंधित हैं।

