वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल में क्रिसमस सेलिब्रेशन हो रहा है। जालंधर और लुधियाना के चर्चों में भारी संख्या में ईसाई भाइचारे के श्रद्धालु पहुंचे हैं। चंडीगढ़ में भी चर्च में भीड़ है। हिमाचल प्रदेश में इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं हुई लेकिन टूरिस्ट भारी संख्या में पहुंचे हैं। शिमला, मनाली, कसौली, धर्मशाला और डलहौजी में टूरिस्ट क्रिसमस मना रहे हैं।

शिमला और कांगड़ा में विंटर कार्निवल शुरू हो गया है, जो कि न्यू ईयर की पूर्व संध्या तक चलता रहेगा। शिमला में टूरिस्ट सिर पर शराब की बोतल रखकर नाचता हुआ नजर आया। मनाली में भी अगले एक महीने तक रोजाना मॉल रोड पर डीजे पार्टी चल रही है। टूरिस्टों की सुविधा के लिए हिमाचल सरकार ने आज से न्यू ईयर तक खाना परोसने वाले होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट 24 घंटे खुला रखने का फैसला लिया है, ताकि लेट नाइट पहुंचने वाले टूरिस्ट को भी खाना मिल सके।


