मौसम ने बदली करवट……..सुबह से ही जारी है बूंदाबांदी, किसानों को फसल सुरक्षित जगह रखने की सलाह

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।  

राज्य के कई जिलों में सोमवार को सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग की तरफ 8 जिलों के लिए ऑरेंज व 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही गरज व आसमानी बिजली चमकने के भी आसार है। किसानों को फसल सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है ।

जानिए, किन क्षेत्र में रहेगा आज का मौसम


मौसम विभाग के मुताबिक सरदूलगढ़, बुढलाडा, लहिरा, मानसा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, तपा, धूरी, मालेरकोटला, मूनक, पातड़ा, समाना, लुधियाना, नाभा, राजपुरा, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, तलवंडी साबो, मलोट, बठिंडा, गिदड़बाहा, राजपुरा, फूल, जैतो, श्री मुक्तसर साहिब, खन्ना, पायल, लुधियाना पूर्वी, बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, निहाल सिहालवाला, रायकोट, जगराओ, लुधियाना पश्चमी में मौसम बदलने के आसार है। यहां पर तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब के विभिन्न जिलों का तापमान।


तापमान में गिरावट


मौसम बदलने का असर तापमान भी साफ देखने को मिल रहा है। तापमान गिरना शुरू हो गया है। इस वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अमृतसर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री व न्यूनतम 18.1 डिग्री दर्ज किया। यह पूरे पंजाब में सबसे कम रहा है। इसके अलावा लुधियाना 23.6 डिग्री और जालंधर 22.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया है। हालांकि पहले तामपान बढ़ रहा था। साथ ही लोग घरों में एसी व कूलर आदि चलाने को मजबूर हो गए थे। मौसम विभाग के मुताबिक इस मौसम खुद जागरूक रहने की जरूरत है। ताकि खुद बचाया जा सकें।

100% LikesVS
0% Dislikes