वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पंजाब एजीटीएफ ने तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर रमनदीप सिंह बग्गा के चार गुर्गों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से तीन पिस्टल और 13 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान गुरविंदर उर्फ शेरा, गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह और जगजीत उर्फ जश्न के तौर पर हुई है। गुरविंदर उर्फ शेरा 2022 में टारगेट किलिंग मामलों में नामजद है।

पंजाब पुलिस निदेशक ने बताया कि एजीटीएफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि 4 बदमाश शहर में बड़ी वारदात के प्रयास में जुटे है। पुलिस ने उन्हें चारों तरफ घेर लिया। हिरासत में लिए गए 4 की गहनता से तलाशी ली तो उनके कब्जे से आत्याधुनिक हथियार बरामद किए। पता लगाया जा रहा है कि किस वारदात को अंजाम देना था। अन्य कौन-कौन लोग शामिल है। सरगना तिहाड़ जेल में पहले से बंद है। पूछताछ के लिए कभी भी ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा सकता है।

