शिअद ने 6 उम्मीदवारों की जारी की सूची….जालंधर से महेंद्र सिंह केपी, बठिंडा से फिर हरसिमरत बादल पर दांव

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

 6 लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। खास बात रही कि इस बार जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस छोड़ शिअद में शामिल होने वाले महेंद्र सिंह केपी को टिकट दी गई। ऐसे में अब मुकाबला काफी कड़ा हो जाता है। क्योंकि, महेंद्र सिंह केपी का जालंधर में काफी कदम ऊंचा है। पार्टी ने बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल को टिकट दिया है। फिरोजपुर से वरदेव सिंह नोनी मान, लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों, होशियारपुर से सोहन सिंह ठंडल को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने चंडीगढ़ सीट से हरदीप सिंह बटरेला को टिकट दिया है।


सोमवार को ही पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी को जालंधर से मैदान में उतारा गया है। केपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सूची में शामिल हैं। शिअद को जालंधर और होशियारपुर सीट से कोई मजबूत चेहरा नहीं मिल रहा था, ऐसे में केपी शिअद के चुनावी गणित में पूरी तरह फिट बैठ रहे हैं। महेंद्र सिंह केपी जालंधर के दलित समाज में अच्छी पकड़ भी रखते हैं। यहां तक कि केपी चन्नी के करीबी माने जाते हैं। वह 2009 में जालंधर से सांसद बने थे। 2014 में होशियारपुर से विजय सांपला से वह हार गए थे। वह तीन बार विधायक और राज्य में दो बार मंत्री रह चुके हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान रह चुके हैं। पुराना चेहरा होने के कारण केपी की अच्छी पकड़ है।

100% LikesVS
0% Dislikes