सियासी भविष्यवाणी….किसने कहा…चन्नी साहब, आपकी दोबारा बारी आ जानी……?

CHANNI-WITH-SINGER-BAWA

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाबी सिंगर रणजीत बावा की सियासी भविष्यवाणी सुर्खियों में आ गई है। बावा ने पंजाब के पूर्व CM व जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी के सामने फिर से कांग्रेस सरकार आने की बात कह दी। यह सुनकर चन्नी ने भी बावा के साथ स्टेज पर ही जमकर भंगड़ा डाला। दरअसल, मोरिंडा में हुए एक शादी समारोह में रणजीत बावा परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे।

जब सांसद चन्नी यहां पहुंचे तो बावा ने उनकी तारीफ की और कहा कि आपकी दोबारा बारी आ जानी है। इससे 8 महीने पहले एक कार्यक्रम के दौरान रणजीत बावा मौजूदा AAP सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ स्टेज पर झूमते नजर आए थे।

100% LikesVS
0% Dislikes