वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

हरियाणा के पंचकूला में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार दोपहर को तेंदुआ सेक्टर-6 की कोठी नंबर 252 में दिखाई दिया। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। तेंदुए के रेस्क्यू के लिए दोनों विभागों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। तेंदुए की सटीक लोकेशन का पता करने के लिए टीम ने ड्रोन कैमरा मंगवाया, जिसमें तेंदुआ भागता नजर आया। तेंदुए की मूवमेंट को देखते हुए लोगों को घरों में ही रहने की एडवाइजरी जारी की गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी मोरनी के दाबला गांव में एक तेंदुआ घर के भीतर घुस गया था। कुत्ते के भौंकने से घरवाले जाग गए और शोर मचाया। इससे तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया था।

