AAP MLA ने क्यों लिया इस्तीफा वापस…….जाने, ये रही खास वजह

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 


पंजाब में हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व आप नेता शीतल अंगुराल ने विधायक पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। 

विधानसभा अध्यक्ष ने 3 जून को अंगुराल को अपने समक्ष बुलाया था, लेकिन उन्होंने उससे पहले ही अपना इस्तीफा वापस ले लिया। लोकसभा चुनाव से पहले 27 मार्च को वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके पीछे का क्या असल कारण है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया। नजदीकी सूत्रों से पता चला है कि जल्द ही  अंगुराल प्रेस वार्ता कर बड़ा खुलासा कर सकते है। 

100% LikesVS
0% Dislikes