ACTION–शराब के 2 बड़े ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई….जानिए, कितने करोड़ लगा जुर्माना, इतने दिन बंद रखने का आदेश

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

700 अवैध शराब मामले में 2 बड़े शराब ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि एक ग्रुप होशियारपुर तथा दूसरा जालंधर का है। कार्रवाई के तौर पर इन ग्रुप की शराब की डिलीवरी को एक सप्ताह के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया। इससे दोनों ग्रुप को करोड़ों का आर्थिक तौर पर नुकसान होगा। बताया जा रहा है कि यह बड़ी कार्रवाई आबकारी विभाग के आयुक्त के दिशा-निर्देश पर की गई। बता दें कि कुछ दिन पहले लुधियाना में 700 अवैध शराब की पेटी विभाग ने बरामद की थी। जांच पड़ताल में 2 ग्रुप का नाम सामने आया था। 

जानिए, कैसे ट्रेस हुआ मामला

विभागीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी टीम मौके से प्राप्त होलोग्राम को ट्रेस कर ग्रुप तक पहुंची। सख्त कार्रवाई के साथ बड़ा जुर्माना तथा दोनों ग्रुपों को निर्धारित समय सीमा के लिए बंद किया। बता दिया जाए कि सी आई ए स्टाफ -2 द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज करवा दी है और फिलहाल ज़ब्त मॉल सीआईए स्टाफ के पास ही है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

100% LikesVS
0% Dislikes