SNE NETWORK.AMRITSAR/TARN-TARAN/CHANDIGARH.
नशा छुड़ाओ केंद्रों में 4 रुपये कीमत वाली गोली ब्लैक मार्केट में 250 रुपये तक बेचे जाने की सूचना पर आयकर विभाग ने मंगलवार को अमृतसर और तरनतारन में 3 जगह RAID किया। टीमों ने मजीठा रोड स्थित परिवर्तन नशा छुड़ाओ केंद्र, छेहरटा स्थित समर्पण मानसिक सेहत एवं नशा छुड़ाओ अस्पताल और तरनतारन स्थित संकल्प नशा छुड़ाओ केंद्र का रिकॉर्ड खंगाला।
17 शहरों में 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश
इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल और ऑनलाइन डाटा की भी जांच की गई। यह कार्रवाई प्रिंसिपल डायरेक्टर इनकम टैक्स (इन्वेस्टिगेशन), लुधियाना और चंडीगढ़ के नेतृत्व में की गई। सोमवार को पंजाब और चंडीगढ़ समेत करीब 17 शहरों में 20 ठिकानों पर एक साथ सर्वे किया गया था। इसमें आयकर विभाग के करीब 170 अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। अमृतसर और तरनतारन में जिन 3 केंद्रों पर टीमें पहुंचीं, वे सुमन इंफो हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के तहत संचालित हैं।
वित्तीय लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड की जांच
आयकर विभाग की टीमों ने केंद्रों में दवाओं की खरीद, बिक्री, स्टॉक और वित्तीय लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। नशा छुड़ाओ केंद्रों में दी जाने वाली दवाओं का डाटा ड्रग विभाग की WEBSITE पर UPLOAD करना होता है। ऐसे में WEBSITE पर दर्ज दवाओं की संख्या और केंद्रों की ओर से दिखाई गई बिक्री के आंकड़ों के बीच अंतर की भी पड़ताल की जा रही है। सर्वे में दवाओं की बिक्री या वित्तीय रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित विभाग आगे की कार्रवाई कर सकते हैं।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###AMRITSAR###TARNTARAN###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SPAIN###

