B.J.P ने उतारा इस सीट से यह CANDIDATE………अब होगी कड़ी टक्कर, इस समुदाय में वाल्मीकि की है अच्छी पकड़

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

अभी-अभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने श्री फतेहगढ़ साहिब सीट से अपना प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। इस सीट से पार्टी ने गेजा राम वाल्मीकि पर अपना विश्वास जताया। बता दें कि वह सेंट्रल वाल्मीकि सभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। इसी के साथ अब भाजपा ने पंजाब की सभी 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। फिलहाल, वह केंद्रीय वाल्मीकि सभा (पंजाब) के अध्यक्ष है। पार्टी मान कर चल रही है कि इस क्षेत्र से दलित समाज का वोट उन्हें काफी संख्या में पड़ सकता है। शायद, भाजपा का यह सोच चुनाव में काम भी कर जाए, क्योंकि, माना जाता है कि इस क्षेत्र में दलित समाज का वोट बैंक काफी अच्छा है तथा प्रत्याशी की उनके बीच काफी मजबूत पकड़ भी है। अगर ऐसा संभव होता है तो भाजपा के लिए इस सीट को जीत पाना काफी आसान हो जाता है। बता दें कि इसी सीट से लगभग सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतर दिए है। भाजपा ने काफी समय उपरांत अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश में इस बार बिना गठबंधन अकेले ही चुनाव लड़ रही है। कयास इस बात के लगाए जा रहे है कि शायद भाजपा-शिअद फिर से इकट्ठे हो सकते है तथा गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ सकते है। लेकिन, अंतिम समय में दोनों पार्टियों की आपसी सहमति नहीं बन पाई। जिस कारण दोनों ही अलग-अलग चुनाव लड़ रहे है। शिअद ने पहले से ही सभी सीट पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है, जबकि, शुक्रवार देर सायं भारतीय जनता पार्टी ने श्री फतेहगढ़ साहिब से अपना प्रत्याशी उतार कर सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए है। पता चला है कि इन भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह जैसे कई बड़े नेता प्रचार के लिए पहुंच रहे है।

100% LikesVS
0% Dislikes