वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
सोमवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का हैं। वीडियो में उसने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस और उसका भाई अनमोल बिश्नोई सिक्योरिटी लेने के लिए मेरा नाम यूज कर रहे हैं। दोनों मुझे बताएं कि अगर वह बुलेट प्रूफ जैकेट और बुलेट प्रूफ गाड़ी में आएंगे तो क्या बच जाएंगे। भट्टी ने पूछा कि अब कहां गई तुम्हारी गैंग, कहां जाकर छिप गए वो, अब क्यों डरे हुए हैं।

सुरक्षा की मांग पर दिया जवाब
भट्टी ने इसको लेकर वीडियो जारी किया है। इसमें उसने अनमोल बिश्नोई के कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा की मांग पर जवाब दिया है। अनमोल ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है। भट्टी ने कहा कि मेरे नाम पर बुलेटप्रूफ जैकेट-गाड़ी मांगी गई है। मगर, उन्होंने मेरे साथ काम किया है, मैं क्या कर सकता हूं, ये उन्हें पता है।

