BIG-UPDATE….लो जी., पंजाब पुलिस को मिल गई चतुर्वेदी की कस्टडी….अदालत ने सरकार तथा पुलिस से मांगा जवाब

CHTRVEDI-COUSDTY-P.P-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

राज्यसभा उपचुनाव में कथित फर्जीवाड़े के आरोपी नवनीत चतुर्वेदी को बुधवार रात 8 बजे के बाद पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाने से रोपड़ ले गई। कल से पंजाब पुलिस थाने के बाहर डेरा डाल कर इंतजार कर रही थी। सुबह ही नवनीत के साथ पंजाब पुलिस हाईकोर्ट पहुंची थी। नवनीत की याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। कोर्ट ने सरकार को 4 नवंबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए। साथ ही नवनीत की गिरफ्तारी के आदेश भी दिए गए थे।


इस बीच नवनीत की कस्टडी को लेकर रोपड़ कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने कहा कि नवनीत चतुर्वेदी के अरेस्ट वारंट जारी कर दिए गए हैं और चंडीगढ़ की SSP कोर्ट को वारंट का पालन करना होगा। साथ ही कोर्ट ने चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना के SHO नरेंद्र पटियाल से 4 दिन में जवाब मांगा कि नवनीत को किस आरोप में कस्टडी में रखा गया।

100% LikesVS
0% Dislikes