BIG-UPDATE..जानिए, पंजाब में अब किन चुनावों की हुई घोषणा…?

BREAKING NEWS CREDIT BY SNE NEWS

विकास कौड़ा.चंडीगढ़। 

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 14 दिसंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव के लिए मतदान होगा और 17 को मतगणना होगी। स्टेट इलेक्शन कमिश्नर राज कमल चौधरी ने शुक्रवार दोपहर बाद चुनावों की घोषणा की है। 1 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी जो 4 दिसंबर तक चलेगी। 11:00 से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन होंगे। खास बात यह है कि बैलेट पेपर का ही इस्तेमाल होगा। वहीं चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी।


5 दिसंबर को सभी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 6 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 6 दिसंबर को ही चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनावों के लिए सूबे में 1 करोड़ 36 लाख 4650 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान वाले दिन सुबह 8:00 बजे शुरू शाम 4:00 तक वोटिंग होगी।

100% LikesVS
0% Dislikes