BJP-PROTEST-AGAINST-CM….जमीन पर बैठ, सरकार के खिलाफ कर रहे लगातार नारेबाजी

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास का बीजेपी ने घेराव शुरू कर दिया है। यहां पहुंचे बीजेपी नेता जमीन पर बैठ गए है। बीजेपी के इस प्रदर्शन में केवल सीनियर नेता है। जबकि वर्कर शामिल नहीं हैं। इसमें पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के अलावा अन्य नेता शामिल हैं। इसके लिए भाजपा के लोग सेक्टर 37 के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे। यहां से रोष मार्च निकालते हुए सीएम आवास गए।


घेराव का ऐलान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की तरफ से किया गया था। बीजेपी नेता सीएम आवास के पास बेरीकेडिंग के पास पहुंच गए है। लेकिन आगेे उन्हें जाने की अनुमति नहीं है। चंडीगढ़ पुलिस और सीएम सिक्योरिटी में लगे जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। इसके बाद बीजेपी नेता यहां जमीन पर बैठकर धरना दे रहे हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।

100% LikesVS
0% Dislikes