BREAKING–वेरका दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्वि…..कल से लागू होगा दाम

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

मिल्कफेड ने पूरे पंजाब में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। वेरका ब्रांड के तहत डेयरी उत्पाद बेचने वाली मिल्कफेड का यह फैसला 3 जून से लागू होगा। 

प्लांट की लुधियाना इकाई के महाप्रबंधक सुरजीत सिंह भदौड़ ने बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी गर्मी के मौसम में खरीद लागत में वृद्धि के कारण की गई है। उन्होंने बताया कि उच्च तापमान और भीषण गर्मी के कारण दूध उत्पादन में गिरावट आती है, जिसके परिणामस्वरूप कच्चे दूध की कीमत बढ़ जाती है। अधिकारियों के अनुसार, लस्सी, दही और आइसक्रीम सहित अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतें समान रहेंगी।

100% LikesVS
0% Dislikes