BREAKING NEWS….कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के बेहद खास की गोली मार कर हत्या

LAWRANCE-GANG-AND-DIED-FILE-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

FILE IMAGE-LAWRANAE-KNOWN

चंडीगढ़ में 3 हमलावरों ने एक कार सवार युवक की गोली मार हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने काफी देर तक युवक का पीछा किया। फिर अपनी गाड़ी आगे निकालकर युवक की गाड़ी रोकी। इसके बाद उन्होंने अचानक से उसके ऊपर 5 राउंड फायर कर दिए। युवक की छाती में भी एक गोली लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के बॉर्डर पर नाकाबंदी कर दी है। वहीं पीड़ित को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर रहे हैं।


चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित टिम्बर मार्केट में युवक को गोली मारी गई। पुलिस का कहना है कि गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित का नाम इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी है। वह चंडीगढ़ सेक्टर 33 में रहता है। उसका खुद क्रिमिनल रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ 12 आपराधिक केस दर्ज हैं। इंद्रप्रीत के पिता सतिंदर पाल पंजाब पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर है। सूत्रों के अनुसार इंद्रप्रीत लॉरेंस गैंग का बेहद करीबी बताया जा रहा है। उसके गोल्डी बराड़, से भगवानपुरिया और संपत नेहरा से भी लिंक हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes