BREAKING NEWS…क्यों, सीएम मान ‘SGPC’ पर भड़के…..?

CM-BHAGWANT-MANN-PC-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों के गुम होने के मामले में सीएम भगवंत मान ने कहा कि श्री अकाल तख्त को ढाल बनाकर एसजीपीसी मनमानी कर रही है। संगत और सिख जत्थेबंदियां जानना चाहती हैं कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के गुम हुए स्वरूप कहां गए। इसके लिए सरकार ने एसआईटी गठित की है तो एसजीपीसी क्यों सहयोग नहीं कर रही है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने साल 2020 में एसजीपीसी द्वारा पारित कुछ प्रस्तावों का हवाला देते हुए कहा कि इन प्रस्तावों में एसजीपीसी खुद कहती है कि स्वरूप गुम होने के मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और अब नया प्रस्ताव पारित कर इसे रद्द कर दिया जाता है।


सीएम ने कहा कि एसजीपीसी के चुनाव 14 साल से नहीं हुए, इस पर भी कोई जवाब देने वाला नहीं है। एसआईटी को अपना काम करने दिया जाए। क्योंकि संगत सच जानना चाहती है। सीएम ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल कभी शेर लोगों की पार्टी हुआ करती थी आज छिपकली सरीखे लोगों की पार्टी बनकर रह गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes