BREAKING NEWS–परिवार के वो 7 सदस्य जिंदा ही जल गए….हादसे का मंजर देख हर किसी की रुह कांप उठी

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

यहां पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक परिवार के 7 सदस्य आग में जिंदा जल गए। हादसा सीकर जिला में स्थित चूरु-सालासर राजमार्ग का बताया जा रहा है। परिवार मेरठ जिला का रहने वाला है। सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन कर परिवार एक कार में सवार होकर घर वापस लौट रहा था। ट्रक से टक्कर लगने से कार में आग लग गई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार में एलपीजी की वजह से आग लगी। ऊपर से ट्रक कागज से भरा था। आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को करीब 2 घंटा लग गया। शव सभी के कार से बाहर निकाल लिए गए। सभी शव पास के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए गए। हादसा रविवार की देर सांय का बताया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने हादसे को लेकर गहरी संवेदना जताई। 

उत्तर-प्रदेश के  जिला मेरठ का रहने वाला परिवार राजस्थान के धार्मिक स्थल सालासर बालाजी मंदिर दर्शन करने के लिए कार सवार होकर निकल पड़ा। कार में एक परिवार के कुल 7 सदस्य सवार थे। बाद दोपहर दर्शन करने के उपरांत परिवार कार में सवार होकर घर वापस लौट रहा था। देर सायं चूरू-सालासर राजमार्ग पहुंचा तो एक ट्रक कार के आगे चल रहा था। ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो सामने से आ रहे अन्य वाहन को बचाते समय कार ट्रक में जा टकराई। ट्रक कागज से भरा पड़ा था। 

कार में एलपीजी भीतर लगे होने की वजह से आग लग गई। ऊपर से कार के दरवाजे भी लाक हो गए। कागज की वजह से कार में भीषण आग लग गई। आग से सारा परिवार जल कर राख हो गया। दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में लगभग 2 घंटा का समय लग गया। लेकिन, तब तक सभी मर चुके थे। 

100% LikesVS
0% Dislikes