BREAKING NEWS–यहां से पकड़ा K.G.F का TERRORIST……विदेश से चला रहा था NETWORK, अब तक दर्जनों वारदातों का है ACCUSED

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।  

खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजीएफ) के आतंकी प्रभजीत सिंह को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। प्रभप्रीत जर्मनी से आतंकवादी भर्ती, सहायता और फंडिंग मॉड्यूल का संचालन कर रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के 15 अप्रैल तक का रिमांड हासिल कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


डीजीपी यादव ने बताया कि 2020 में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने सूचना के आधार पर केजीएफ के आतंकवादी जगदीश सिंह भूरा द्वारा पंजाब में फैलाए जा रहे नेटवर्क का पता चला था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूरा के 4 सहयोगियों को गिरफ्तार कर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। आरोपियों से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वांछित आतंकवादी जगदीश सिंह भूरा और उसके करीबी प्रभप्रीत सिंह के निर्देश पर काम कर रहे थे। उनका लक्ष्य टारगेट किलिंग था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आतंकियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया।


जानिए, किस देश से भागा था प्रभजीत


एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने प्रारंभिक जांच के बारे में बताते हुए कहा कि आरोपी प्रभप्रीत 2017 में वैध वीजा पर पोलैंड गया था, और 2020 में सड़क मार्ग से जर्मनी चला गया। जर्मनी में स्थायी निवास प्राप्त करने के लिए उसने राजनीतिक शरण के लिए आवेदन किया।


ऐसे आया जगदीश भूरा के संपर्क में


AIG मान ने कहा कि जर्मनी में रहने के दौरान आरोपी प्रभजीत बेल्जियम स्थित केजीएफ आतंकवादी जगदीश सिंह भूरा के संपर्क में आया। दोनों आरोपी मिल कर टॉर्गेट किलिंग को अंजाम देने के लिए अपने भारतीय सहयोगी को धन और हथियारों की व्यवस्था में जुट गए। उन्होंने कहा कि प्रभप्रीत के पूरे नेटवर्क और वह जिस मॉड्यूल के लिए काम कर रहा है, का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क को तोड़ने में पुलिस कामयाब रहेगी।

100% LikesVS
0% Dislikes