BREAKING NEWS…ये हाल देखिए, पंजाब पुलिस का……इन नलायाकों की वजह से फांसी का दोषी हुआ फरार…..जानिए, किस मामले में हुई थी सजा…?

ACCUSED-ABSCONDED-BY-POLICE-CUSTODIAL-SYMBIOSIS-IMAGE-CREDIT-SNE-NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पुलिस की नाकामी की वजह से फांसी का दोषी अस्पताल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोषी ने पुलिस को धक्का मार कर साजिश को अंजाम दिया। उस पर एक 5 साल की बच्ची का रेप करने तथा हत्या का आरोप साबित हुआ था। पुलिस उसे चंडीगढ़ के  सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आई थी। इस मामले में पुलिस के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है, इस बारे शीर्ष अधिकारियों ने किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। पता चला है कि दोषी सोनू की तलाश में चंडीगढ़-पंजाब पुलिस दोनों ही छापेमारी कर रही हैं। 

..जानिए, कौन है सोनी दोषीदोषी सोनू सिंह (29) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गांव टेसाही बुजुर्ग का रहने वाला है। सोनू लुधियाना सेंट्रल जेल में फांसी की सजा काट रहा है। आरोपी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा है। पंजाब पुलिस उसे चंडीगढ़ अस्पताल में इलाज कराने के लिए लेकर आई थी। इस बीच उसने शौचालय जाने का बहाना बनाया। पुलिस जैसे ही शौचालय में लेकर पहुंची उसने मौका पाकर पुलिसकर्मी को धक्का दिया और भाग निकला। इसके बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस भी आरोपी को ढूंढने में लग गई।

समझिए, खास रिपोर्ट में किस केस में हुई थी सजा


आरोपी सोनू को मार्च 2025 में लुधियाना की अदालत ने फांसी की सजा और साढ़े पांच लाख रुपए जुर्माने लगाया था। सोनू पर आरोप लगा कि उसने 28 दिसंबर 2023 को एक पांच वर्षीय बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने कमरे में बुलाया था, उसके साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बेड के बॉक्स में छिपाकर फरार हो गया था।
बच्ची के लापता होने पर पुलिस ने जब जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में सोनू बच्ची के साथ जाते हुए नजर आया। कमरे का ताला तोड़ने पर पुलिस को बेड से बच्ची का शव बरामद हुआ। डीएनए रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर अदालत ने सोनू सिंह को फांसी की सजा सुनाई थी।

100% LikesVS
0% Dislikes