BREAKING NEWS….ये हाल है पंजाब पुलिस का…..रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल की कार को मार टक्कर…..फिर वहां से हो गए फरार..एक्स सरकार तथा पुलिस की हो रही किरकिरी

RETIRED-ARMY-OFFICER-D-S-HOODA-FILE-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा की कार को वीआईपी काफिले में शामिल पंजाब पुलिस की एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। हुड्डा ने आरोप लगाया कि टक्कर जानबूझकर मारी गई। मामला, पंजाब के मोहाली में स्थित जीरकपुर फ्लाईओवर से जुड़ा हैं। हादसे में वे और उनकी पत्नी तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव को टैग करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि मामला हमारे ध्यान में नहीं है। अगर शिकायत आती है तो तुरंत एक्शन होगा।

LT.GEN-D-S-HOODA-X

आगे हुड्डा ने कहा कि जीप टक्कर मारने के बाद बिना रुके तेज़ी से आगे निकल गई। यह पूरी तरह से जानबूझकर किया गया कदम था। न केवल वाहन को नुकसान हुआ, बल्कि भीड़ भाड़ वाले रास्ते पर उनकी सुरक्षा की भी कोई परवाह नहीं की गई। जनरल हुड्डा ने लिखा कि जिन लोगों को कानून का रक्षक होना चाहिए, उनके इस तरह के अहंकार और लापरवाही से वर्दी और पूरे विभाग की साख पर दाग लगता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पर जल्द कार्रवाई होगी।


आगे लेफ्टिनेंट जनरल राकेश शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “बहुत भयावह और डरावना अनुभव रहा होगा, सर! आशा है कि आप और श्रीमती हुड्डा कुशलपूर्वक होंगे।”वहीं, पंजाब के पूर्व स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के.बी.एस. सिद्धू ने कहा, “हम ईमानदारी से आशा करते हैं कि इस लापरवाह कार्य की जिम्मेदारी जल्द से जल्द तय की जाएगी।”

100% LikesVS
0% Dislikes