BREAKING NEWS….राष्ट्रीय अख़बार-चैनलों की सत्यता पर उठा सवाल…सिंगर को गोली लगने की चला दी झूठी खबर….अब होगा उन पर केस 

SINGER-TEJI-KAHLON-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

GANGSTER-ROHIT-GUDARA-FILE-IMAGE-SNE

पंजाबी गायक तेजी काहलों ने पिछले दिनों राष्ट्रीय अखबारों व चैनल में प्रकाशित उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा द्वारा दी गई धमकी को गलत ठहराते हुए कहा कि कुछ भी प्रकाशित करने से पहले सच्चाई जान लेनी अति आवश्यक है। इससे राष्ट्रीय अखबार तथा चैनल के विश्वास पर सवाल खड़े होने लग पड़े हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट में एक पोस्ट डाल कर खुद को सुरक्षित व ठीक बताया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सारण देलाना के अकाउंट से बीते दिनों की गई कथित पोस्ट शेयर कर दावा किया था कि सिंगर के पेट पर गोली लगी है।

GANGSTER-ROHIT-GUDARA-SOCIAL-MEDIA-ACCOUNT-IMAGE-SNE


..जानिए..गैंगस्टरों ने पोस्ट में क्या लिखा था


गैंगस्टरों की तरफ से पोस्ट में कहा गया था- फायरिंग इसलिए करवाई गई, क्योंकि काहलों ने गोदारा के विरोधी गैंग को पैसे और अन्य तरीकों से सहयोग दिया था। साथ ही उनके लिए रेकी भी करता था। अगर ये नहीं रुका तो अगली बार इसे मार देंगे।


अब जानिए, गायक की प्रतिक्रिया


मैं अपने प्रशंसकों को यह बताना चाहता हूं कि मैं पूरी तरह से सुरक्षित और ठीक हूं। सोशल मीडिया और कुछ न्यूज चैनलों पर मेरे बारे में गलत खबरें फैलाई जा रही हैं कि मुझ पर गोलियां चलाई गई हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा किसी से कोई झगड़ा या दुश्मनी नहीं है। मैं सभी मीडिया चैनलों से अपील करता हूं कि किसी भी खबर को प्रसारित करने से पहले उसकी पूरी तरह जांच और पुष्टि करें। इस झूठी खबर ने मेरे और मेरे परिवार पर गहरा मानसिक असर डाला है। मैं इस मामले में इन चैनलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।

100% LikesVS
0% Dislikes