BREAKING-NEWS…कौन है मूसा बदमाश…क्यों, कांपती थी पुलिस तथा आम-जनता उसके खौफ से….कैसे, किया उसका ‘ENCOUNTER’…समझेंगे, इस खास विस्तृत रिपोर्ट में…?

CRIME-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

हिसार में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश पवन उर्फ मूसा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। - Dainik Bhaskar

हिसार में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश पवन उर्फ मूसा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हिसार में CIA ने एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर पवन उर्फ मूसा को दबोच दिया। मूसा के टांग में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक उस पर 35 केस दर्ज हैं। वह खुद को गुरुग्राम साइबर क्राइम का अफसर बना लूटता था। कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। बताया जा रहा है कि उसे चिट्टे के नशे की भी लत थी। शुक्रवार रात को वह नशे की ही तलाश में था। इसी दौरान घेराबंदी के दौरान मूसा और पुलिस टीम के बीच एनकाउंटर हो गया। पुलिस के मुताबिक मूसा ने पुलिस टीम देखते ही फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में पीएसआई नवीन कुमार बाल-बाल बचे। उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर चेस्ट साइड में एक गोली लगी।

इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाश की ओर फायरिंग की, जिसमें एक गोली मूसा के पैर में लगी। पुलिस ने बदमाश को घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। DSP कर्मजीत ने बताया कि आरोपी के पास से एक .32 बोर की पिस्टल और कई कारतूस बरामद हुए हैं।पीएसआई नवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि पवन उर्फ मूसा, निवासी मोठ लुहारी पीरांवाली गांव (एनएच 52) में किसी वारदात की योजना बना रहा है। मूसा बीते अक्टूबर में हिसार के सेक्टर-14 और बरवाला में हुई लूट में शामिल था।

  • सूचना मिलते ही सीआईए स्टाफ ने 2 टीमें गठित की। इसके बाद एनएच-52 पुल बगला रोड के पास मूसा की घेराबंदी की। मूसा वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने जैसे ही उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली पीएसआई नवीन की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग साइड से मूसा को घेरने का प्लान बनाया। एक पुलिसकर्मी ने मूसा के पैर में गोली मारकर उसे पकड़ लिया। गोली मूसा के बाईं पैर में लगी। घायल होने पर पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया। आरोपी के पास से एक .32 बोर की पिस्टल, एक मैग्जीन और 4 जिंदा कारसूत बरामद हुए।
घायल बदमाश मूसा के घुटने से नीचे गोली लगी है।

घायल बदमाश मूसा के घुटने से नीचे गोली लगी है।

100% LikesVS
0% Dislikes