वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
देश में आम चुनाव की तैयारियां हर पार्टी जोरशोर से कर रही है। लेकिन, पंजाब की एक क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक पूर्व मंत्री के बेटे के खिलाफ बहुत बड़ा आरोप लगा है। वह शिमला में चिट्टे के नशे सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एक होटल से हुई। पता चला है कि कुल 42 ग्राम चिट्टा हासिल हुआ। इस बात की पुष्टि, पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने की।
शिमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिमला के बस स्टैंड नजदीक एक होटल से प्रकाश लंगाह को अन्य आरोपियों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी मुताबिक पुलिस ने 42 ग्राम चिट्टे सहित प्रकाश लंगाह व अन्य को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों को एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।
बता दें कि प्रकाश लंगाह को पहले भी नशे के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

