वरिष्ठ पत्रकार.मनीमाजरा.चंडीगढ़।
चंडीगढ़ के मौलीजागरां इलाके में एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। रास्ते में घेरकर की गई इस मारपीट में युवक के सिर और बाजू पर गहरी चोटें आई हैं। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी फुटेज पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सौंप दी है। घायल की पहचान धर्मेंद्र उर्फ मिड्ढा के रूप में हुई है। मामले की शिकायत मौलीजागरां थाना पुलिस को दी गई है।
मौलीजागरां निवासी उदयवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले इलाके का ही एक युवक चाकू लेकर उसके घर पहुंचा था। उस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई थी और आरोपी ने उसे थप्पड़ मारे थे, जबकि उसकी पत्नी ने आरोपी को चप्पल मारी थी। इसी बात को लेकर आरोपी तभी से रंजिश पालकर बैठा था।

