CANADA……नहीं रही भारतीयों के लिए यह धरती सुरक्षित…….मां के इकलौते लाल का बेरहमी से कर दिया कत्ल..रो-रोकर परिवार का है बुरा-हाल, ट्रूड़ो-मोदी से लगाई इंसाफ की गुहार

CANADA PRIME MINISTER

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

विदेशी धरती भारतवंशियों के लिए अब सुरक्षित नहीं रही। कनाडा में रहने वाले 27 वर्षीय कुलविंदर सिंह सोही की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम किसी अज्ञात ने पेट में चाकू घोंप कर दिया। प्राथमिक जांच में लूट से जुड़ा मामला सामने आ रहा है। पीछे से भारतवंशी पंजाब के जिला मलेरकोटला का रहने वाला है। परिवार मूल रूप से किसान पेशे से जुड़ा है। वर्ष 2017 में पढ़ाई के लिए सोही गया था।कनाडाई नागरिकता मिलने के उपरांत इस वर्ष सोही की शादी थी। परिवार में तैयारियां चल रही थी। मातम भरी खबर ने परिवार को हिलाकर रख दिया। भारत सरकार से सोही का शव भारत वापस लाने के लिए आग्रह किया। 

पारिवारिक जानकारी के मुताबिक, कुलविंदर सिंह सोही बचपन से ही विदेश जाने के लिए हमेशा बोलता रहता था। 12वीं कक्षा पास करने के उपरांत वह आगे की शिक्षा ग्रहण करने के लिए कनाडा चला गया। सरे शहर में एक मशहूर विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री की। अब वहां पर प्लंबर का काम करने लग पड़ा था। अच्छे पैसे कमाना शुरु हो चुका था। हाल ही में उसे कनाडाई नागरिकता मिल चुकी थी। परिवार के साथ अक्सर फोन पर कहता था कि अब सबको वह कनाडा बुला लेंगा। 

परिवार के मुताबिक, कुछ समय पहले उसकी शादी के लिए लड़की ढूंढी थी। कुछ माह पहले रिश्ता पक्का हुआ था। शादी अगले माह थी। घर में खुशियों का माहौल था। साजो सामान की तैयारियां चल रही थी। उन्हें फोन पर बेटे के किसी जानकार ने बताया कि सोही का किसी अज्ञात ने कत्ल कर दिया। बुरी खबर सुन सारा परिवार शोक में शोक में चला गया। परिवार ने शव वापस लाने के लिए भारत सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई। 

उधर. कनाडाई पुलिस के प्रवक्ता ने बयान जारी कहा कि सोही का कत्ल किसी अज्ञात ने किया। प्राथमिक जांच में लूट का मामला दिखाई दे रहा है। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में वारदात को अंजाम देने वाले का चेहरा पहचान कर लिया गया। तकनीकी मदद से उसके तक जल्द पहुंच कर ली जाएगी। वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। पीड़ित परिवार को हर हालत में इंसाफ मिलेगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes