वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
भारतीय नागरिक विदेश में बिल्कुल महफूज नहीं है। खासकर, कनाडा देश, वहां पर पिछले समय से भारतीय नागरिकों के साथ भेदभाव या फिर उन्हें मौत के घाट उतार जाने के कई मामले चर्चा के विषय बने है। इस बार का मामला भी भारतीय नागरिक के साथ जुड़ा है जो कनाडा के वैंकूवर शहर में पढ़ाई कर रहा था। उसे गोलियों से भून डाला गया। तत्काल मृत्यु हो गई। 24 वर्षीय चिराग पीछे से हरियाणा का रहने वाला है। अब कनाडा में किसी कंपनी में काम कर रहा था। मामला, नस्लीय भेदभाव या लूट से जुड़ा था कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस ने जांच हर पहलू से आरंभ कर दी। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर ली गई। सीसीटीवी की मदद से पता लगाया जा रहा है कि हत्या को अंजाम देने वाले कौन लोग शामिल थे। पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है। भारत से शव वापस लाने के लिए मदद की मांग कर रहा है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका बेटा कुछ साल पहले कनाडा में स्टडी वीजा पर गया था। पढ़ाई पूरी कर ली थी। अब वर्क परमिट वीजा पर रह रहा था। किसी के साथ उसकी दुश्मनी नहीं थी। परिवार से सुबह ही फोन पर बात हुई थी। एकदम खुश था। देर रात उसके दोस्त ने फोन पर बताया कि चिराग की हत्या कर दी गई। यह सुन परिवार एकदम दंग रह गया। हर कोई हैरान था कि ऐसा कैसे हो गया। किसी को चिराग की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा था।
उधर कनाडा पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पता चला है कि वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। नस्लीय भेदभाव, लूटपाट जैसे पहलू पर भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय से वहां के स्थानीय गैंग लूटपाट के इरादे से भी हत्या को अंजाम दे रहे है। अधिकतर, इन वारदात के शिकार भारतीय छात्र ही हो रहे है। सरकार तथा पुलिस इन वारदात पर अंकुश लगाने में बिल्कुल विफल साबित हो रही है।

