CANADA…32 हजार अप्रवासियों को निर्वासित करने के ‘ORDER’ 

ILLEGAL-MIGRANT-PUNJABI-AT-CANADA-FILE-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

कनाडा में अवैध रूप से मौजूद 32 हजार अप्रवासियों को निर्वासित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिससे उन पंजाबियों की चिंता बढ़ गयी है जो वीजा की अवधि खत्म होने के बावजूद कनाडा में रह रहे हैं।


कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी के प्रमुख एरिन ओ गॉरमैन ने स्पष्ट कहा है कि 32 हजार अवैध अप्रवासियों को कनाडा निकालने की तैयारी कर रहा है। इस निर्वासन सूची में सबसे बड़ी संख्या भारतीय नागरिकों की है। सात हजार से ज्यादा लोगों को विमान से दिल्ली भेजे जाने की योजना चल रही है। चालू वर्ष के दौरान 2 हजार से अधिक भारतीयों को निर्वासित किया गया है और वर्ष के अंत तक यह संख्या बढ़ सकती है।


सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री गैरी आनंद सांगरी का दावा है कि 2024-25 के दौरान 18 हजार विदेशी नागरिकों को निर्वासित किया गया। यह आंकड़ा पिछले साल से 2 हजार ज्यादा है। अवैध अप्रवासियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभाग की भी सेवाएं ली जाएंगी।


बता दें कि इस साल 28 जुलाई तक 1,891 भारतीयों को देश से निकाला जा चुका है। यह आंकड़ा 2024 के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है। 2019 से यह संख्या लगातार बढ़ रही है। 2019 में यह आंकड़ा सिर्फ 625 था, जो इस साल के आंकड़े का एक तिहाई से भी कम है। फिलहाल, कनाडा में निकाले जाने वाले लोगों की सूची में भारतीय सबसे ऊपर हैं। कुल 6,837 भारतीय नागरिक निकाले जाने की प्रक्रिया में हैं। इसके बाद 5,170 मेक्सिकन और 1,734 अमेरिकी नागरिक हैं। कुल 30,733 लोगों में से 27,103 शरण चाहने वाले थे।

100% LikesVS
0% Dislikes