CANADA…..नहीं सखा है कनाडा भारत का…….खालिस्तानियों को अपनी धरती में दे रहा हवा, निज्जर के समर्थन में लगे नारे

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

निज्जर हत्याकांड में चौथे कथित अपराधी की अदालत में पेशी दौरान खालिस्तानियों ने नारे लगाए। पता चला है कि काफी संख्या में खालिस्तानी अदालत के बाहर इकट्ठा हुए। अब यह साबित हो जाता है कि कनाडा खालिस्तानियों को पूरा समर्थन दे रहा है। यह बात भारत के बिल्कुल खिलाफ है। हमेशा से ही भारत ने इसका विरोध किया। 22 वर्षीय अमनदीप सिंह की अदालत में पेशी हुई थी। बता दें कि पिछले साल आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गुरुद्वारा साहिब के बाहर हत्या कर दी गई। उस हत्या में कनाडा पुलिस भारतीय मूल के 4 युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, उनके पास इन सबके खिलाफ पर्याप्त सबूत है। जिससे साफ साबित हो जाता है कि निज्जर की हत्या में यह लोग शामिल थे। 

आतंकी निज्जर हत्याकांड जिसकी वजह से भारत-कनाडा के रिश्तों में काफी खटास पैदा हो गई थी। क्योंकि, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सदन में बोला था कि उनके नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसी का हाथ है। बाकायदा, इस मामले से जुड़े एक बड़े अधिकारी का नाम लेकर जानबूझकर भारत की छवि को बदनाम किया गया। भारत सरकार ने कनाडा से जब इस बात के सबूत मांगे तो उसे आज तक पेश नहीं कर पाया। 

अब चूंकि, भारत में आम चुनाव होने जा रहे है तो कनाडा की पुलिस ने निज्जर हत्याकांड से जुड़े 4 भारतीय मूल के युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। खास बात यह है कि सभी का कोई भी आपराधिक रिकार्ड नहीं है। विपक्षी पार्टियों ने ट्रूडो के खिलाफ यह भी आरोप लगाया कि भारतीय में चल रहे चुनाव दौरान एक पार्टी को नीचा दिखाने के लिए यह प्रयास किया गया।    

100% LikesVS
0% Dislikes