CHANDIGARH–भाजपा के इस SENIOR LEADER ने अपने 32 मिनट के भाषण में लिया 33 बार राम का नाम 

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 32 मिनट के भाषण में 33 बार राम का नाम लिया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ही अयोध्या और राम मंदिर से की। समापन भी राम के नाम पर ही किया। जनसभा के दौरान जब-जब योगी ने राम का नाम लिया, तब तक तालियां बजी। अपने भाषण के दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया कि अब पूरा चुनाव ही इस नाम के इर्द-गिर्द घूम रहा है। उनके भाषण में औरंगजेब का भी 7 बार जिक्र आया।


योगी आदित्यनाथ ने सांसद किरण खेर से भी बातचीत की और उनकी सेहत के बारे में पूछा। भाषण समाप्त करने के बाद उन्होंने लोगों का अभिवादन किया और तुरंत अगली जनसभा के लिए निकल गए। योगी आदित्यनाथ ने मंच से भाजपा के प्रत्याशी संजय टंडन का भी नाम लिया और कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष तिवारी का भी। कोरोना काल के दौरान चंडीगढ़ भाजपा और संजय टंडन की तरफ से किए गए सेवा कार्यों का योगी ने जिक्र किया तो मनीष तिवारी को उन्होंने उड़नखटोला बताया और कहा कि यह लोग चुनाव लड़ने के बाद फरार हो जाते हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes