वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
सीबीआई ने 2 भ्रष्ट पुलिस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी चंडीगढ़ से हुई। आरोप है कि मामले को दबाने के लिए 1 लाख रिश्वत की मांग की थी। एक पुलिस थाना में सहायक इंस्पेक्टर तथा अन्य पुलिस कर्मचारी पीओ शाखा में एएसआई है। फिलहाल, पीड़ित पहली किस्त 10 हजार लेकर पहुंचा तो सीबीआई ने पुलिस कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सहायक इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी एएसआई से हुई पूछताछ उपरांत हुई। एएसआई हरमीत सिंह तथा सहायक इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह को विशेष अदालत में पेश किया। सीबीआई को 2 दिन की न्यायिक हिरासत दोनों की प्राप्त हो गई। सौदा 40 हजार में तय हुआ था।
सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ASI हरमीत सिंह ने किसी मामले को दबाने के लिए पीड़ित से 100000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस पर सीबीआई ने हरमीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आगे जांच में सामने आया कि हरमीत सिंह ने सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह के नाम पर रिश्वत मांगी थी, लेकिन बाद में 40000 में यह समझौता हुआ था। इसी दौरान CBI ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

