वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
मेरी जान को प्रशासन ने खतरे में डाल दिया है, मैं, मौत से बिल्कुल डरने वाला नहीं हूं, अब मैंने भी अपना बोरिया-बिस्तर भाजपा कार्यालय में पक्का ही बिछा दिया।, अगर मेरी जान को कोई खतरा पहुंचा है तो सीधे-सीधे तौर पर पंजाब सरकार तथा पंजाब पुलिस के निदेशक होगें। इस बात की पुष्टि, भाजपा के लुधियाना लोकसभा सीट से प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू ने की। वह पार्टी कार्यालय में बिना सुरक्षा रहने लग पड़े है। चुनाव की हर गतिविधि लोगों से मुलाकात सब कुछ कार्यालय से ही चल रहा है। दरअसल, उनका आरोप है कि नामांकन पत्र भरने से लेकर अब तक कई प्रकार की अड़चन डालने के पीछे सीधे-सीधे तौर पर राज्य की आप सरकार है। लेकिन, वह इन सब दिक्कतों से कभी घबराए नहीं और नहीं घबराने वाले है,। परिवार शहीदों का हैं, दादा ने भी राष्ट्र के नाम अपनी जान न्योछावर कर दी, पोता भी तो उनका ही हूं,।
चूंकि, लुधियाना लोकसभा सीट से मुकाबला काफी रोचक हो चुका है। प्रत्येक पार्टी ने इस मैदान में अपना-अपना मजबूत प्रत्याशी खड़ा किया है। हर कोई जीत हासिल करने के लिए पूरा-पूरा जोर लगा रहा है। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू का अंदाज इस बार सबसे अलग दिखाई दे रहा है। वह चुनाव प्रचार की रणनीति से लेकर रात को रहने का इंतजाम भाजपा कार्यालय में फिट कर चुके है। इस बीच, उन्होंने आप आदमी पार्टी (आप) सरकार पर एक संगीन आरोप लगाते कहा कि वह बिना जेड सुरक्षा के रह रहे है। इसके पीछे राज्य सरकार तथा पंजाब पुलिस के निदेशक का हाथ है। अगर उनकी जान को किसी प्रकार से कोई खतरा आता है तो वे दोनों ही इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
उधर, विपक्ष पार्टियों का कहना है कि यह तो बिट्टू का सरासर राजनीतिक स्टंट है। वह ऐसा करके लोगों सहानुभूति हासिल करना चाहते है। लेकिन, लोग खासकर मतदाता काफी समझदार है, वह भली-भांति जानता है, कि कौन सही है, कौन गलत है। जानबूझकर , इस तरह की हरकतों को अंजाम देना साफतौर पर दिखाई देता है कि वह गिरी हुई राजनीति कर रहे है। लेकिन, वह इस बार बिल्कुल ही नहीं चलने वाली है। मतदाता उसका जवाब देंगे।

