वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
हरियाणा के सोनीपत में मंगलवार को एक रबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम को जिले के राई औद्योगिक क्षेत्र में हुई और इस दुखद घटना में करीब 40-45 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि , “40-45 लोग, जिनमें से ज्यादातर मजदूर हैं, घायल हुए हैं। फैक्ट्री में रबर बेल्ट का निर्माण होता है।” हालांकि, आग लगने का सही कारण अभी भी अज्ञात है, लेकिन यह पता लगाया जा रहा है कि परिसर में कोई बॉयलर फटा हो सकता है या नहीं।

