EDITOR-IN-CHIEF.VINAY KOCHHAR.CHANDIGARH.

CCTV कैमरे में 2 संदिग्ध भागते हुए कैद हुए हैं। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NEWS)
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी के मुख्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट में 2 नए वीडियो सामने आए हैं। हमले से कुछ मिनट पहले वीडियो में BJP ऑफिस के पास स्थित एक अन्य दफ्तर के बाहर 2 संदिग्ध खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में हमले के बाद दोनों संदिग्ध सड़क के दूसरी ओर भागते हुए कैद हुए हैं।
बुधवार शाम को पंजाब बीजेपी के मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ था। इससे मौके पर खड़ी कई कारों के शीशे टूट गए और आसपास की दीवार पर छर्रों के निशान बन गए। घटना के 2 वीडियो वायरल हुए, जिसमें से एक में व्यक्ति ग्रेनेड बम फेंकता दिखा। जबकि, दूसरे वीडियो में बाइक पर जाते दो लोग दिखे, जिन्हें हमलवार बताया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली।
अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा था कि क्रूड जैसी चीज फेंकी गई है। चंडीगढ़ पुलिस और सीएफएसएल की टीम बीजेपी ऑफिस के बाहर जांच में जुटी हुई हैं।

पंजाब BJP ऑफिस के पास वाले ऑफिस के बाहर खड़े हमलावर। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NEWS)

चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के पास खड़ा हमलावर। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NEWS)

बम की पिन निकालता हमलावर। बाइक पर फरार होते हमलावर और मौके पर जांच करती टीम। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NEWS)

भाजपा ऑफिस के बाहर खड़ी इस स्कूटी के पास ब्लास्ट हुआ था। इससे दीवार पर छर्रे जैसे निशान (रेड सर्कल में) बन गए। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NEWS)

