वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
घर में घुसकर एक व्यक्ति पर हथियारों से हमला कर दिया। मामला, चंडीगढ़ की इंदिरा कॉलोनी से जुड़ा है। इस हमले एक व्यक्ति घायल हो चुका है। वारदात से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। घायल रसीला राम का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी शिकायत के आधार पुलिस ने लगभग 2 दर्जन से ऊपर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी के बारे पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। फिलहाल, उक्त क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पता चला है कि मामला देर रात का है। हमला किस कारण हुआ, फिलहाल, इस बारे अभी स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
..जानिए, क्या पूरा मामला
पुलिस को दी शिकायत में रसीला राम ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है और उसकी शादी हो रखी है। हमलावरों में 3 के साथ उसका पुराना विवाद चल रहा है। लेकिन उसे यह बिल्कुल नहीं पता था कि 2 दर्जन के ऊपर उस पर अचानक से हमला कर देंगे। ये तो उसकी किस्मत अच्छी थी कि वह बच गया। घायल ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
वायरल वीडियो में साफ देखी जा सकती है गुंडागर्दी
पूरी वारदात वहां पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। CCTV में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवकों के हाथों में डंडे, पत्थर व अन्य हथियार थे। सभी पहले आराम से आते हैं, उसके बाद अचानक भागते हैं और पत्थर मारना शुरू कर देते हैं, जिनमें से कुछ के चेहरे भी दिखाई दे रहे हैं।

