CHANDIGARH-UPDATE….उपभोक्ताओं को लगा बिजली का जोर से झटका…जानिए, कितने रुपए हुई महंगी..?

PSPCL-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगा है। बिजली के रेटों में बढ़ोतरी की गई है। जॉइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने बिजली के रेट 0.94 फीसदी बढ़ा दिए हैं। ऑर्डर के मुताबिक 5 से 10 पैसे तक बढ़ोतरी हुई है। ये फैसला 1 नवंबर से लागू होगा।


वहीं, आगे के सालों में 3.86%, 7.21%, 9.29% और 11.10% तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने 7.57% बिजली के रेट बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि निजीकरण के बाद यह हमारा पहला टैरिफ आदेश है और हम अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि सीपीडीएल, यूटी प्रशासन और जेईआरसी के सहयोग से सिस्टम की विश्वसनीयता बढ़ाने, तकनीकी नुकसान कम करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

100% LikesVS
0% Dislikes