वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पंजाब से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई। खबर आंदोलनकारी किसानों के साथ जुड़ी है। शंभू सीमा पर आग लग गई। इसकी चपेट में आने से किसानों के कई टेंट जल कर राख हो गए। एक बहुमूल्य ट्रेक्टर भी आग की चपेट में आ चुका है। पता चला है कि वह भी पूरी तरह से राख हो चुका है। आग को बुझाने के लिए हर संभव प्रयास जारी है। फिलहाल, अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल विभाग की गड़िया वहां पर एक-एक करके पहुंच रही हैं। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। किसी के जान की कोई नुकसान की पुष्टि नहीं हो पाई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आग बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से लगी। बता दें कि यहां पर हजारों की गिनती में किसान इकट्ठा हुए हैं।
वीरवार शाम चार बजे के करीब शंभू सीमा पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब किसानों के टेंट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में सैंकड़ो टेंट आ गए। यह सब जलकर राख हो गए। इतना ही नहीं एक किसान का बहुमूल्य ट्रेक्टर भी आग की चपेट में आ गया। वह भी जल कर राख हो गया।
प्राथमिक समय किसानों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी का उपयोग किया। लेकिन, सब व्यर्थ साबित हुआ। क्योंकि, आग ने भयंकर रुप ले लिया था। पता चलने पर दमकल विभाग कि गाड़िया मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने का काम निरंतर जारी है। प्रशासन तथा पुलिस की अलग-अलग टीम हादसा स्थल पहुंच चुकी है। पता लगा रही है कि आग लगने की असल वजह क्या हो सकती है। प्राथमिक जांच में बिजली शार्ट सर्किट की बात सामने आ रही है। अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई कि आग लगने की असल वजह क्या थी। जांच में टीम जुट चुकी है। किसानों का आरोप है कि किसी असमाजिक तत्व की शररत हो सकती है।

