CONTROVERSY…..किस महिला कलाकार के आरोपों ने पंजाबी कलाकार इंडस्ट्री को हिलाया…..कैसे छाया सोशल मीडिया में यह पूरा विवाद…पढ़िए, इस खास रिपोर्ट में…?

MASTER-SALIM-IMAGE-BY-VIDEO-GRAB-CREDIT-SNE-NEWS-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

 एक पुरानी महिला गीतकार ने पुराने दिग्गज पंजाबी कलाकारों पर काफी संगीन आरोप लगाया हैं। आरोप लगाने वाली महिला पंजाबी कलाकार का नाम सुचेत कुमारी बताया जा रहा है। ये आरोप उन्होंने पिछले दिनों एक निजी चैनल में दिए अपने साक्षात्कार में लगाया। ऐसे में पंजाबी कलाकार जगत में काफी हलचल बढ़ गई। सोशल मीडिया में सबसे पहले मशहूर सूफी पंजाबी कलाकार मास्टर सलीम ने एक वीडियो जारी। जिसमें, उन्होंने महिला कलाकार को इस प्रकार विवाद से दूर रहने की सलाह दी। बता दें कि आरोप लगाने वाली महिला कलाकार पीछे हरियाणा के कैथल की रहने वाली हैं। फिलहाल, वह परिवार सहित चंडीगढ़ में रहती हैं। 

…जानिए, खास रिपोर्ट में क्या है पूरा मामला

सुचेत कुमारी उग्रवाद के दौर में एक महिला कलाकार के तौर पर जानी जाती थी। उन्होंने सुखजिंदर शिंदा, कुलदीप मानक जैसे पंजाबी दिग्गजों के साथ अखाड़ों में महिला कलाकार के तौर पर काम किया। अपने आरोप में उन्होंने छिंदा को बताया कि वह लड़कियों का खासा शौकीन रहा है। हर समय उसके साथ लड़कियां रहा करती। हालांकि, उनकी पत्नी को सब कुछ पता रहा, लेकिन, वह जाहिर नहीं कर पाई। 

एक बार होटल में मंच दौरान उन्होंने अपने गीत में मेरे खिलाफ एक गलत टिप्पणी की। उस समय खूब शराब पी रखी थी। किसी ने शिंदा के बारे आयोजकों को बता दिया। फिर सभी ने उनकी पिटाई कर दी। 

कुलदीप मानक एक अच्छे कलाकार थे। पंजाब ही नहीं देश-विदेश में उनका अच्छा नाम रहा। मैंने , उनके साथ काफी लंबा समय बिताया। हम इकट्ठे एक घर में रहते रहें। उनके घर के कामकाज, खाना-बनाना तक उसकी पत्नी के साथ हाथ बांटाती रही। लेकिन, उनकी पत्नी हम दोनों के संबंध को लेकर शक करती रही। फिर वह अलग हो गई। आरोप लगाया कि मानक एक नंबर का बदसुरत था। 

उस समय चमकीला का नाम तथा काम चरम पर था। उनकी ऊंचाइयों को लेकर कलाकार जगत से जुड़े लोग उन्हें पसंद नहीं करते थे। लोग कहते है कि उन्हें उग्रवाद के लोगों ने मारा, नहीं ऐसा नहीं हो सकता। शायद हो सकता है कि उन्हें नापसंद करने वालों ने ठिकाने लगाया हों। 

100% LikesVS
0% Dislikes