ELECTION-UPDATE….बैलेट पेपर से हो रहे जिप चुनाव….जानिए, किस-किस जगह चुनाव हुआ रद्द..’AAP’ पर लगा आरोप

DURING-THE -IMAGE-OF-ZIP-ELECTION

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब में जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। चुनाव EVM मशीन नहीं, बल्कि बैलेट पेपर के जरिए हो रहे हैं। इस बीच अमृतसर के खासा और खुर्मणियां में ब्लॉक समिति और जिला परिषद की चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। यहां AAP उम्मीदवार का चुनाव चिन्ह गलत छपा था।


बता दें कि पूरे राज्य की 347 जिला परिषदों और 2,838 ब्लॉक समिति के लिए उम्मीदवारों का चुनाव हो रहा है। प्रदेश के 23 जिलों में कुल 9,775 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव नतीजे 17 दिसंबर को आएंगे। अमृतसर के राजासांसी में जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनावों का जायजा लेने के लिए AAP नेता व अभिनेत्री सोनिया मान खुद इलाके का दौरा कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह मतदान के लिए आगे आएं, ताकि गांवों का विकास हो पाए।


अकाली दल ने आरोप लगाया है कि फतेहगढ़ साहिब से आप के उम्मीदवार एडवोकेट अमरिंदर सिंह ने अपनी फेसबुक पर बैलेट पेपर की फोटो अब से 12 घंटे पहले डाली हे। शिअद ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि मतदान केवल 45 मिनट पहले ही शुरू हुआ है। पोस्ट में सीरियल नंबर 0001 वाले बैलट पेपर की फोटो दिखाई गई है। सवाल यह है कि सत्ताधारी दल के उम्मीदवार को मतदान शुरू होने से 10 घंटे पहले यह बैलट पेपर कैसे मिल गया?तलवंडी साबो के बूथ नंबर 123 पर वोटिंग रोक दी गई है। दूसरा बैलेट बॉक्स मंगवाया गया है, जिसके बाद वोटिंग होगी। ये AAP विधायक बलजिंदर कौर का विधानसभा क्षेत्र है।

100% LikesVS
0% Dislikes