ENTERTAINMENT…पाकिस्तान में भी दोसांझ-ओंजला के वहां की सरकार के मंत्री हुए फैन

DILJIT-UJALA-FILE-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 


पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात ने पंजाबी व बॉलीवुड सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ और करण औजला की तारीफ की। पाकिस्तान के लाहौर में हुई पंजाबी कॉन्फ्रेंस में राणा ने कहा कि इन कलाकारों ने पूरी दुनिया में पंजाबियों का नाम रोशन किया है। इससे पहले पंजाबियों को कौन जानता था।


पंजाबी कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के मंत्री ने कहा कि पंजाबी इधर के हों या भारत के हों, सबका दुनिया में नाम हुआ है। दोनों कलाकारों ने पंजाबी जुबान को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया। आजकल तो दिलजीत ही चलता है। पाकिस्तान में उतना ही चलता है, जितना भारत और दुनियाभर में।

100% LikesVS
0% Dislikes