वरिष्ठ पत्रकार.पंचकूला.चंडीगढ़।
क्या, कोई मां-बाप भी अपनी औल्लाद की जान का दुश्मन हो सकता है ? क्या, इस कदर अपनी औल्लाद को परेशान कर सकता है कि उसे अपनी खुद की जान लेने के लिए मजबूर होना पड़े ? जी, हां, ऐसा उदाहरण पंजाब की बहुत बड़ी शखसायित का सामने आया। परिवार में पिता पूर्व डीजीपी तथा मां प्रदेश की सरकार में मंत्री रह चुकी है। बेटे को इस कदर मानसिक तौर पर परेशान किया गया कि उसने आखिर में खुद की जान लेना ही शेष विकल्प बचा। फिलहाल, शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जबकि, पुलिस जांच में खुलासा हुआ तो सब के रोमंटे खड़े हो गए। जांच में पाया गया कि मां-बाप तथा पुत्रवधु ने ही उसे अपनी जान लेने के लिए मजबूर किया। पंचकूला पुलिस ने दंपत्ति तथा एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, सभी फरार हो चुके है। पुलिस के शीर्ष अधिकारी जल्द पकड़ने का दावा भी कर रहे है।

..जानिए, क्या है पूरा मामला….एक-एक बिंदु को समझिए….?
दरअसल, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना और पंजाब के पूर्व DGP (मानवाधिकार) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की मौत के मामले में पड़ोसी शमशुद्दीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं। शमशुद्दीन ने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपी थी, जिसको आधार बनाकर अब पंचकूला MDC थाना पुलिस ने मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, पुत्रवधू व बेटी के खिलाफ धारा 103(1), 61 BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें कि अकील की 16 अक्टूबर की देर रात पंचकूला में मौत हो गई थी। परिवार ने बताया था कि दवाइयों की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई थी। इसके बाद अकील का 27 अगस्त का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कह रहा है कि परिवार के लोग उसे मारने के लिए साजिशें रच रहे हैं। पिता-पत्नी के अवैध संबंधों का भी जिक्र किया है।
मरने से पहले अकील ने क्या कहां..समझिए, रिपोर्ट में…?
अकील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 27 अगस्त को वीडियो शेयर किया था। 16 मिनट 11 सेकेंड के इस वीडियो में अकील ने शुरुआत में कहा कि आज 27 अगस्त 2025 है। मैं अपने रिकॉर्ड रखने के लिए ही वीडियो शूट कर रहा हूं। मैंने डेढ़ साल पहले अपने डैड और वाइफ का अफेयर डिस्कवर किया। मुझे यह पहले ही पता लगना चाहिए था। हालांकि, शादी के एक साल बाद 2018 में मैंने इन्हें ड्रेसिंग रूम के पास पकड़ लिया, लेकिन वह भाग गया था।
अकील ने वीडियो में आगे कहा कि इसके बाद उसने मेरे को डिटेन कराया, लीगली। मैं बहुत मेंटली प्रेशर में हूं। मेरे को लगता है कि आज फिर झूठा केस करेंगे। एक बार ये ऑलरेडी ट्राइ कर चुके हैं। एक मामले में इन्होंने झूठा पर्चा कर दिया। उस वक्त SHO और कमिश्नर ने कहा था कि पर्चा मत करो, टिक नहीं पाएगा। मेरी मां और मेरी बहन मेरे डैड के कमरे में बैठे बात कर रहे थे कि इसका कुछ इंतजाम करो। पंचकूला में इनकी चल नहीं पा रही, क्योंकि यहां की पुलिस इनके अंडर में नहीं आती। वह बात कर रहे थे कि चुनाव जीतने के बाद इसका फैसला करेंगे। मुझे कहते थे कि तेरा कैरेक्टर मैं स्टेब्लिश कर दूंगा।
अकील ने कहा कि मैंने मेरी वाइफ और मेरे डैड का जो अफेयर डिस्कवर किया, हालांकि मैं ये नहीं जानता कि मेरी वाइफ का उसके साथ अफेयर कैसे हुआ। मैं इसको लेकर काफी चिंतित हूं। मुझे इसको लेकर चिंता भी होती है।आरोप लगाया कि इसने मुझे शादी की पहली रात को भी टच नहीं करने दिया। सुबह जब मैंने इससे पूछा कि नहा लिए क्या, तो वह बोली-मेरे साथ नहाना था क्या? फिर इसको लेकर मेरी उससे लड़ाई भी हुई। मैं अपने रूम में रहा, फिर ये आ गई और मेरे पास लेट गई। अकील ने आगे कहा कि मुझे जबरदस्ती रिहेब सेंटर में रखा गया, जबकि मैं पहले ही रिहेब सेंटर होकर आया था। मैं बिल्कुल क्लीन था। मैं नशे में नहीं था, मुझे न ही डॉक्टर को दिखाया गया। जब मैंने रिहेब सेंटर में अपनी फीलिंग शेयर की तो ये बात मेरे घर वालों को पता चली।
उन्होंने मुझे वहां से निकाल लिया। दो-तीन महीनों बाद जून में घरवालों ने आरोप लगाए कि तुम्हारे गैंगस्टरों के साथ संबंध हैं, जबकि मैं उस समय अपनी बुक पढ़ रहा था, इंस्पेक्टर आता है और मुझे उठाकर ले जाता है। पंजाब पुलिस आती है, मुझे हरियाणा से उठाकर ले जाती है। अकील ने वीडियो में आगे कहा कि वे पंजाब स्टेट मशीनरी का यूज करके मुझसे पैसे छीन लेते हैं। कहते हैं कि इतनी बड़ी रकम हम तेरे हाथ में कैसे दे दें, तू नशा कर लेगा। मैंने कभी भी अपने घरवालों से कोई हिस्सा नहीं मांगा। जबकि मलेरकोटला में ये कह रहे हैं कि ये तो पागल हो गया है। मेरा बिना परीक्षण कराए मुझे पागलों वाली दवाई खिलाईं। आरोप लगाया गया कि ये मुझे कुत्ता बोलते हैं, धक्का देते हैं।
..परिवार ने ऐसे गढ़ी झूठी कहानी
अकील की 16 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे पंचकूला में मौत हो गई थी। पुलिस को दिए गए बयान में परिवार के सदस्यों ने बताया कि अकील (35) ने गुरुवार को किसी दवा का सेवन किया था। परिवार के लोगों को वे बेसुध हालत में मिले। इसके बाद उपचार के लिए उन्हें सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

