EXCLUSIVE REPORT….गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई से पहले कौन एजेंसी करेंगी पूछताछ….केंद्र करेगी तय

GANGSTER-ANMOL-BISHONI-FRESH-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल को सुरक्षा एजेंसियां अमेरिका से भारत ले आई हैं। वह फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश भागा था। मूसेवाला मर्डर में वांटेड अनमोल बिश्नोई कहां है? इसकी पुख्ता सूचना सबसे पहले पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने ही केंद्रीय एजेंसियों को दी थी।


अनमोल ने विदेश भागने के लिए भानु प्रताप नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। उसके इस फर्जी पासपोर्ट की कॉपी पंजाब पुलिस ने ही सबसे पहले केंद्र को भेजी थी। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी, डिपोर्टेशन/ एक्सट्राडीशन के लिए जरूरी सारे दस्तावेज भी दिए। इसके बाद ही अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाने की कार्रवाई तेज हुई।
अनमोल पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के 16 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इनमें 29 मई 2022 को पंजाब में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या और 14 अप्रैल 2024 को मुंबई में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर फायरिंग का मामला शामिल है।


अनमोल के देश से भागने की कहानी भी फिल्मों जैसी है। मूसेवाला की हत्या के कुछ दिन बाद, पंजाब पुलिस ने 15 जून 2022 को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को बताया कि अनमोल ने फर्जी भारतीय पासपोर्ट पर 19-20 नवंबर 2021 को जयपुर एयरपोर्ट से दुबई की फ्लाइट ली। वहां से वह केन्या होते हुए अमेरिका पहुंच गया।

एक अधिकारी ने बताया कि देशभर में गैंगस्टर अनमोल के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। ऐसे में अब केंद्र सरकार तय करेगी कि उसे सबसे पहले किस एजेंसी को सौंपा जाए। मुंबई पुलिस ने अनमोल के प्रत्यर्पण के लिए दो प्रस्ताव भेजे थे। अब मुंबई पुलिस अपने इन केसों की जांच के लिए उसकी हिरासत मांग सकती है। जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अनमोल अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रैवल करता रहता था। पिछले साल नवंबर में ही उसे अमेरिका में हिरासत में लिया गया। इस महीने की शुरुआत में जांच एजेंसियों को सूचना मिली कि अनमोल को कनाडा में हिरासत में लिया गया है। अनमोल के पास वहां रूसी पासपोर्ट मिला, जो उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनवाया था।

100% LikesVS
0% Dislikes