EXCLUSIVE-REPORT..पाकिस्तान में पराली जलाने की बढ़े मामले…भारतीय पंजाब के लिए बना चिंता का विषय

PRALI-BURNT-AT-PUNJAB-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पराली जलाने के मामले सरहद के उस पार पाकिस्तान से भी बढ़ने आरंभ हो गए। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) चंडीगढ़ की संयुक्त टीम की रिपोर्ट में इस बता का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं। अगले 2 सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाले हैं क्योंकि धान की कटाई के साथ पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

3472 मामले पाक से सामने आए

रिपोर्ट के अनुसार 1 सितंबर से 20 अक्टूबर तक पाकिस्तान के पंजाब में पराली जलाने के अब तक 3472 मामले सामने आ चुके हैं जबकि भारतीय पंजाब में सिर्फ 471 और हरियाणा में अब तक 281 जगह पराली जली है। अगर पिछले साल से तुलना की जाए तो पंजाब में पराली जलाने के अब तक 58 प्रतिशत मामले कम हो गए हैं जबकि हरियाणा में 65 प्रतिशत कमी आई है। 20 अक्टूबर को पाकिस्तान के पंजाब में 1750 जगह पराली जली हैं

..जानिए, कैसे की जा रही निगरानी


पीयू-पीजीआई की टीम सैटेलाइट से पराली जलाने की मामलों की निगरानी कर रही है। विभागीय टीम की पकड़ से जो मामले बच जाते हैं यह टीम उन मामलों पर भी नजर रख रही है। एक ही दिन में पराली जलाने के इतने मामले सामने आने के बाद यह साफ है कि आने वाले दिनों में पराली जलने के मामलों में बढ़ोतरी होगी जिसका सीधा असर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिलेगा। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह और नवंबर के पहले सप्ताह में हर बार ही एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है।

100% LikesVS
0% Dislikes