वरिष्ठ पत्रकार.मनीमाजरा.चंडीगढ़।
पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में आज दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग लक्ष्मी माता की पूजा कर रहे हैं। इसके साथ आतिशबाजी की जा रही है। गोल्डन टेंपल को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वहीं चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित शास्त्री नगर में नर्सरी में आग लग गई है, पास में ही एक गैस एजेंसी भी है। फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
शहरों में सुरक्षा और ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था की गई है। शहरों को रंग-बिरंगी रोशनी में सजाया गया है। मंदिरों में भी विशेष सजावट की गई है। अमृतसर में BSF की महिला जवानों ने डांस किया। इससे पहले लोगों ने दीये, पटाखे समेत अन्य जरूरी सामान की खरीददारी की। ज्वेलरी, सजावट, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की दुकानों में जमकर खरीदारी हुई।
पंजाब CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा- आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवाली का एकमात्र दीया आप सभी के घरों में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए। परिवारों में आपसी प्रेम और खुशियां बनी रहें।

