FRESH-UPDATE….किस वजह से DGP पंजाब को चुनाव आयोग ने किया तलब…..जानिए, किन आरोपों की हो रही जांच…?

DGP-PUNJAB-CAR-IN-FRONT-OF-ECI-OFFICE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

DGP-PUNJAB-CAR-IN-FRONT-OF-ECI-OFFICE-AT-DELHI

पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव दिल्ली में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के ऑफिस में पेश हुए हैं। उन्हें तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के दौरान कथित पुलिस दखल की शिकायतों के सिलसिले में इलेक्शन कमीशन ने बुलाया था। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। वे करीब एक घंटे तक दिल्ली में इलेक्शन कमीशन के दफ्तर में रुके।


जानकारी के मुताबिक, डीजीपी दोपहर में दिल्ली पहुंचे। वह करीब एक घंटे तक चुनाव आयोग (ECI) के दफ्तर में रहे। उपचुनाव के दौरान सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार पर विपक्षी पार्टियों ने आपत्ति जताई थी।मीटिंग के बाद पंजाब के DGP बिना कुछ बोले ही आयोग के दफ्तर से निकल गए। चुनाव आयोग अभी आरोपों की जांच कर रहा है और यह तरनतारन के चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा का हिस्सा है।


बता दें कि तरनतारन उप चुनाव के दौरान अकाली दल का आरोप था कि पुलिस आम आदमी पार्टी के पक्ष में काम कर रही थी। उनके कार्यकर्ताओं पर केस तक दर्ज किए। इसकी शिकायत उन्होंने निर्वाचन आयोग से की थी। चुनाव से ठीक पहले 8 नवंबर 2025 को SSP रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित किया गया। फिर स्पेशल DGP राम सिंह को 36 घंटे में FIR की जांच सौंपी गई।

100% LikesVS
0% Dislikes