IMPORTANT NEWS…आखिर, किस लिए कल बंद रहेंगे पंजाब-चंडीगढ़ के सभी मेडिकल, पढ़े, रिपोर्ट में  इसके पीछे का असल कारण…?

MEDICAL-SHOP-CLOSED-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब-चंडीगढ़ में कल मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। इससे दवाई की खरीद का संकट रहेगा। पठानकोट के होलसेल एंड रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव दपिंद्र अरोड़ा ने बताया कि यह हड़ताल 19 मई की आधी रात से शुरू होकर 20 मई की आधी रात तक चलेगी।

इस दौरान सभी होलसेल और रिटेल केमिस्ट की दुकानें बंद रहेंगी। इमरजेंसी स्थिति में मरीजों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ई-फार्मेसी कंपनियां भारी छूट देकर बाजार पर कब्जा करना चाहती हैं, जिससे छोटे व्यापारियों का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इसके साथ ही ऑनलाइन दवाओं की वैधता और स्टोरेज संबंधी मानकों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि ऑनलाइन दवाओं की अवैध बिक्री पर तुरंत सख्त रोक लगाई जाएवहीं चंडीगढ़ में दवाओं के संकट से निपटने के लिए प्रशासन ने कई मेडिकल स्टोर और जन औषधि केंद्र खुले रखने का फैसला किया है। इस दौरान 51 मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।###USA###MEDICAL-NEWS###UK###@

100% LikesVS
0% Dislikes