IMPORTANT NEWS–कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई सहित इतने लोगों पर लगा मकोका……..जानिए, किसके खिलाफ जारी किया लुक आउट नोटिस

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपियों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगा दिया है। मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, विदेश में बैठे उसके भाई अनमोल बिश्नोई समेत पकड़े गए सभी कथित अपराधियों पर मकोका लगा दिया है। इस बात की पुष्टि, मुबंई पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने की। 

जानिए, क्या होता है मकोका


दरअसल, मकोका लगाने का मकसद संगठित और अंडरवर्ल्ड अपराध को खत्म करना है। महाराष्ट्र और दिल्ली में यह कानून लागू होता है। इसके तहत अंडरवर्ल्ड से जुड़े अपराधी, जबरन वसूली सहित गैरकानूनी काम करने वालों पर यह कानून लगाया जाता है। बताया जा रहा है कि मकोका लगाकर अब मुंबई पुलिस लॉरेंस गैंग की तह तक जाने की कोशिश में जुट गई है। बता दें इससे पहले बीते शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई के अलावा मुंबई पुलिस ने जिन पर मकोका लगाया है, उनमें शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता के अलावा सोनू बिश्नोई और अनुज थापन का नाम शामिल है।


पुर्तगाल में बैठे होने के अनमोल बिश्नोई के मिले सबूत


मुंबई पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के पुर्तगाल में बैठे होने के सुराग मिला हैं। पुलिस ने कहा है गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के लिंक को देखे तो पहले वह कनाडा में था, यहां से वो यूएसए चला गया। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद जिस फेसबुक आईडी से और आईपी एड्रेस के जरिए पता चलता है कि वह पुर्तगाल में है। मुंबई पुलिस जांच एजेंसियों की मदद से अनमोल बिश्नोई का सुराग जुटाने में लगी है, जल्द ही अनमोल बिश्नोई का पता लगाकर उसे देश लाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। बता दें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अभी गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

100% LikesVS
0% Dislikes